हुसैनाबाद शहरी जलापूर्ति योजना की जांच को लेकर अध्यक्ष व कर्मी आपस में उलझे
पलामू, जून 22 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद शहरी जलापूर्ति योजना के तहत देवरी कला स्थित जलशोधन संयंत्र में रविवार रात करीब 9:30 बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती अपने कुछ समर्थकों के साथ संयंत्र परिसर पहुंचे। संयंत्र में कार्यरत कर्मियों ने अध्यक्ष और उनके साथियों पर गाली-गलौज, मारपीट तथा धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। कर्मियों के अनुसार, नगर पंचायत के कनीय अभियंता आशीष कुमार ने उन्हें फोन कर यह जानकारी दी कि कार्यपालक पदाधिकारी संयंत्र पहुंचे हैं और तत्काल वहां आने को कहा है। सूचना मिलने के बाद कर्मी अजय शर्मा, ललन कुमार और उदय कुमार जलशोधन संयंत्र पहुंचे। उनका आरोप है कि वहां कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद नहीं थे, बल्कि नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती अपने सहयोगियों शेर अली एवं अन्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.