हुसैनाबाद में नमाज के बाद पारंपरिक रूप से निकाला गया मुहर्रम का जुलूस
पलामू, जून 26 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने, मुहर्रम की 10वीं तारीख को यौमे-आशूरा, कर्बला में हज़रत इमाम हुसैन और उनके वफ़ादार साथियों की शहादत की याद में हुसैनाबाद में अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया। शिया मुसलमान मजलिसों, मर्सिया-ख़्वानी, नौहाख़्वानी और अज़ादारी के माध्यम से इमाम हुसैन को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया। हुसैनाबाद में यौमे-आशूरा पूरे अकीदत और एहतराम के साथ मनाते हुए मुख्य कार्यक्रम वक़्फ़ वासला बेगम सदर इमामबारगाह में आयोजित हुआ। नमाज़ के बाद पारंपरिक अज़ादारी का जुलूस निकाला गया। इससे पहले विभिन्न मोहल्लों और घरों से अलम सदर इमामबारगाह लाए गए, जिसके बाद अज़ादारों का जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौक के रास्ते कर्बला के लिए रवाना हुआ। हुसैनाबाद का ऐतिहासिक सदर ताज़िया वर्षों पुरानी परंपरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.