पलामू, फरवरी 13 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को चार दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। 13 फ़रवरी से 16 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सचिवालय सहायकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हुसैनाबाद प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, 15 वें वित्त के प्रखण्ड समन्वयक राजू रंजन, पंचायती राज विभाग के समन्वयक कल्याण प्रसाद, मास्टर ट्रेनर पूनम सिंह, मुखिया सरिता देवी आदि ने संयुक्त रूप से चार दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की। राजकुमारी देवी ने कहा की पंचायती राज विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पंचायत के विकास में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.