पलामू, मई 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 9 यूनिट रक्तदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले में रक्त की कमी को दूर करना और आपातकालीन स्थिति में मरीजों की जान बचाना है। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। रेड क्रॉस सोसाइटी और मेदिनीनगर ब्लड बैंक की टीम ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी परिवार के चिराग को बुझने से बचा सकती है। हुसैनाबाद की जनता ने हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई है। रक्तदान करने में भी यहां के लोग आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.