पलामू, फरवरी 28 -- मेदिनीनगर, संवादताता। हुसैनाबाद नगर परिषद चुनाव में भाई-बहन ने जीत दर्ज कर नया इतिहास रच दिया है। वार्ड-5 से संगीता देवी तथा वार्ड-6 से अभिमन्यु कुमार गुप्ता ने प्रभावशाली जीत हासिल की। खास बात यह है कि दोनों सगे भाई-बहन हैं। दोनों नव-निर्वाचित पार्षदों ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताते हुए विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प लिया है। दोनों के पिता स्वर्गीय अर्जुन प्रसाद गुप्ता पूर्व में वार्ड पार्षद रह चुके थे। करीब एक वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया था। स्थानीय लोगों के बीच उनकी अच्छी छवि रही है। जनता ने उनके कार्यों को याद करते हुए समर्थन दिया है। जीत के बाद अभिमन्यु कुमार गुप्ता ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। उनके पिता ने क्षेत्र के विकास का जो सपना देखा था, उसे वे हर हाल में पूरा करने का प्रयास करेंगे...