पलामू, फरवरी 28 -- हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष का पद अजय कुमार भारती ने जीता मेदिनीनगर। पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर अजय कुमार भारती 2766 मत प्राप्त कर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व अध्यक्ष उषा देवी को 60 मतों से पराजीत किया है। उषा देवी को 2706 मत प्राप्त हुए हैं। हुसैनाबाद नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार को 2616, मुन्ना कुमार देव को 1948, रामेश्वर राम को 1887, पवन कुमार चौधरी को 942 और वीरेंद्र राम को 677 मत प्राप्त हुए हैं। हुसैनाबाद नगर पंचायत के निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार विधिमान्य कुल मतों की संख्या 13542 रहा। 1035 मत रद्द घोषित किए गए। अजय कुमार भारती, हुसैनाबाद सिटी के वार्ड-7 में इस्लामगंज मोहल्ला के निवासी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.