पलामू, मार्च 17 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त समीरा एस ने मंगलवार को हुसैनाबाद अनुमंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती और सभी वार्ड सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में तय चुनावी प्रक्रिया के तहत उपाध्यक्ष का चुनाव कराया गया। कुल 10 मत प्राप्त कर सुनील कुमार चौधरी हुसैनाबाद नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बने। निर्वाची पदाधिकारी सह हुसैनाबाद भूमि सुधार उप समाहर्ता गौरांग महतो ने सुनील कुमार चौधरी को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। इसके बाद नगर पंचायत की अध्यक्ष अजय भारती ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी को शपथ दिलाई। उपायुक्त ने शपथ दिलाने के बाद उपस्थित नगर पंचायत प्रतिनिधि व आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हुसैनाबादवासियों को शां...