हुसैनाबाद के स्टोन माइंस में हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
पलामू, मई 26 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित एक स्टोन माइंस में मंगलवार को रंगदारी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। 10 से 12 की संख्या में पहुंचे असामाजिक तत्वों ने माइंस में चल रहे कार्य को जबरन बंद करा दिया और ट्रकों की आवाजाही रोक दी। उपद्रवियों ने ट्रक चालकों से मारपीट करते हुए रंगदारी की मांग की तथा पैसे नहीं देने पर काम बंद कराने की धमकी दी।
पुलिस कार्रवाई इस मामले को लेकर माइंस के प्रबंधक ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। आवेदन में कहा गया कि कुछ लोग संगठित होकर माइंस परिसर पहुंचे और ट्रांसपोर्टिंग कार्य बाधित करते हुए भय का माहौल बनाने लगे। विरोध करने पर ट्रक चालकों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.