हुसैनाबाद के मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
पलामू, मार्च 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद निवासी मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने रंगदारी नहीं देने पर जान से मार डालने की धमकी भी मार्बल व्यवसायी को दिया था। व्यवसायी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने 19 मार्च को हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 63/2026 पंजीकृत कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों 24 वर्षीय रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, 19 वर्षीय अमन कुमार चौरसिया तथा 20 वर्षीय शुभम केशरी से पूछताछ के बाद रविवार को न्यायलय में पेश किया गया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस कुमार मेहता फिलवक्त फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.