हुसैनाबाद के आशुतोष धाम मंदिर में उमड़े शिवभक्त
पलामू, अगस्त 24 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। सावन मास की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को हुसैनाबाद के स्टेशन परिसर स्थित आशुतोष धाम मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही महिला और पुरुष श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। अंतिम सोमवारी को लेकर हुसैनाबाद क्षेत्र के सिंचाई नहर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भी विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। यहां शिव चर्चा का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.