पलामू, दिसम्बर 14 -- मेदिनीनगर प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में महिला चिकित्सक के रूप में विश्रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लिली स्टेलापूर्ति, प्रत्येक सप्ताह में 2 दिन अपनी सेवाएं देंगी। पलामू के सिविल सर्जन ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। हिन्दुस्तान अखबार ने 24 नवंबर के अंक में, हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में है डॉक्टरों की कमी, शीर्षक के साथ गहन रिपोर्ट प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सिविल सर्जन ने संबंधित निर्देश में उल्लेख किया है कि महिला चिकित्सा पदाधिकारी का पद रिक्त होने से ग्रामीण जनता को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है। इसके आलोक में सप्ताह के मंगलवार व बुधवार को डॉ लिली स्टेलापूर्ति, हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल के ओपीडी में महिला...