पलामू, अक्टूबर 3 -- हुसैनाबाद अस्पताल में हुआ कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम मेदिनीनगर/हुसैनाबाद। गांधी जयंती पर अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शशि भूषण ने किया। उन्होंने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। डॉ. शशि भूषण ने कहा कि गांधीजी समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और स्वास्थ्य सेवा के प्रति समर्पित थे। कुष्ठ रोग को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर मरीजों को सम्मानजनक जीवन देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग इलाज योग्य है। त्वचा पर दाग-धब्बे या सुन्नपन जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच करानी चाहिए। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर कुष्ठ रोग मुक्त भारत का लिया गया संकल्प समय पर नियमित द...