बुलंदशहर, जून 22 -- गांव हुसैनपुर में बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में हुए संघर्ष मामले में पुलिस ने आठ लोगों को और गिरफ्तार किया है। गांव निवासी फुकरान, सोनू, राशिद,अमीर हसन, आमिर मोहम्मद,नन्हे, माहिर,नाजिम,सगीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 13 लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आपको बता दें बीते शनिवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से पथराव हुआ और लाठी डंडों चले थे। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से महिला सहित आठ लोग घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- हुसैनपुर संघर्ष मामला : आठ आरोपी और गिरफ्तार जिसमें पुलिस ने 26 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। यह भी पढ़ें- बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में हुआ पथराव, चले लाठी डंडे व धारदार हथियार

हिंद...