सीवान, जनवरी 6 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के हवेली के निकट स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बालक का परिसर लंबे समय से नशेडियों का अड्डा बना हुआ है। शाम ढलते ही परिसर में शराब, स्मैक और गांजा इत्यादि का सेवन करने वाले नशेडियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। स्थानीय ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद नशेडियों का जमघट मारपीट पर उतारू हो जाता है जिस कारण स्थानीय ग्रामीण भी इनसे मुंह लगना पसंद नहीं करते। जिस कारण सुबह स्कूल परिसर में कदम रखते ही शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को जगह जगह शराब के पैकेट, बोतलें, सिगरेट के पैकेट और मादक पदार्थों के राख समेत ढेर सारी जली हुई तीलियों का ढेर नजर आता है। वहीं ये नशेड़ी मैदान परिसर में ही शौच भी कर जाते हैं। इस कारण स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत अन्य शिक्षक एवं छात्र त्रस्त हैं। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.