हुसैनगंज में स्मैकर चोरों का आतंक, घर से मोटर समेत सामान चोरी
सीवान, अप्रैल 27 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में नशा करने वाले स्मैकर युवकों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नशे की लत पूरी करने के लिए ये युवक अब गांव के घरों को निशाना बना रहे हैं। मोटर, बैटरी, सिलेंडर और लोहे के पाइप जैसी चीजों की चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश मामलों में लोग आरोपियों की पहचान होने के बावजूद पुलिस में शिकायत करने से कतराते हैं, जिससे चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला हुसैनगंज गांव का ही है, जहां अठघरवा निवासी इरशाद हुसैन के हमजा मस्जिद के पीछे स्थित नवनिर्मित मकान को शनिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दबे पांव घर में घुसे और बड़ा मोटर, 4 इंच के 10 पाइप, 6 इंच के 8 पाइप तथा तीन पीस जगुआर डायवर्टर समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि गांव के ही क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.