हुसैनगंज में सैलून दुकान बंद कर घर वापस जा रहे युवक को मारी गोली
सीवान, मई 13 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के टिकरी मोड़ के समीप बाइक सवार एक युवक को रोककर मारपीट करने व बाइक छीनने के बाद गोली मारने का मामला सामने आया है। किसी तरह युवक ने भागकर अपनी जान बचाई, जिसका इलाज सदर अस्पताल सीवान में कराया जा रहा है। इस संबंध में पीड़ित तेतरिया निवासी आजाद हुसैन के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
घटना का विवरण युवक के अनुसार सोमवार की शाम को टिकरी बाजार स्थित अपनी सैलून की दुकान बंद कर बाइक से प्रतिदिन की भांति घर जा रहा था। इसी दौरान टिकरी मोड़ के समीप सफेद अपाची लगाकर खड़े चार अपराधियों ने रोका और अचानक से हमला कर दिया। युवक का मोबाइल छिन लिया किंतु युवक आजाद ने हाथापाई कर मोबाइल वापस लिया जिसके बाद अपराधियों ने पिस्टल निकाल लिया और बाइक छीनकर उसपर गोली चला दी। गोली आजाद हुसैन के बाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.