सीवान, मार्च 21 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में आज ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह 6:20 बजे से ईद की नमाज अदा की जाएगी। नमाज को लेकर सभी स्थानों पर साफ-सफाई, रंग-रोगन व अन्य व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार माहपुर स्थित मदीना मस्जिद में सुबह 6:20 बजे पहली नमाज होगी। इसके बाद हुसैनगंज चट्टी की फातिमा मस्जिद में 6:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। वहीं हुसैनगंज, खैरांटी ईदगाह व सलोनेपुर बिलाल मस्जिद में 7:30 बजे तथा गड़ार जामा मस्जिद में 7:45 बजे नमाज होगी। अंत में गड़ार छोटी मस्जिद, फाजिलपुर ईदगाह, सरेया टोला, सरेया मौजा व दरवेशपुर ईदगाह में सुबह 8 बजे नमाज अदा की जाएगी। हवेली स्थित शिया मस्जिद में 8:30 में नमाज अदा की जाएगी। मौलाना ...