फतेहपुर, जनवरी 5 -- फतेहपुर,संवाददाता। हुसैनगंज क्षेत्र के चितीसापुर गांव के पास सोमवार सुबह नहर पटरी के किनारे मवेशी का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी। बजरंग दल जिला संयोजक राहुल अग्निहोत्री कई कार्यकर्ताओं संग मौके पर पहुंच गए। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कटा सिर लेकर हुसैनगंज कस्बे आ गए। यहां बीच सड़क सिर रखकर हंगामा कर दिया। पुलिस पर पशु काटने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगा जमकर नारेबाजी की। सीओ सिटी से भी कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। करीब दो घंटे तक स्थित तनावपूर्ण बनी रही। करीब एक सप्ताह पूर्व ही थरियांव थाना क्षेत्र में कुएं में मवेशियों के अवशेष मिले थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। सोमवार को अब चितीसापुर गांव में कटा सिर मिलने से हंगामा हो गया। सिर के साथ सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.