सीवान, अप्रैल 7 -- गोपालपुर से खुर्शीद आलम गोपालपुर। हुसैनगंज प्रखंड में बिना प्रस्वीकृति (यू-डाइस/ क्यूआर कोड) के संचालित हो रहे 30 निजी विद्यालयों पर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, हुसैनगंज की ओर से सभी संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में हथौड़ा पंचायत में सबसे अधिक आठ निजी विद्यालय बिना प्रस्वीकृति के संचालित पाए गए हैं, जबकि खानपुर खैरांटी पंचायत में पांच विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा अन्य पंचायतों के भी कई निजी विद्यालय इस दायरे में आए हैं। प्रेषित पत्र में कहा गया है कि जिला के निर्देशानुसार बच्चों के मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों के लिए प्रस्वीकृति अनिवार्य है। बिना प्रस्वीकृति के विद्यालय संचालन करने पर प्...