सीवान, मई 1 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित साथी पेट्रोल पंप के सामने आंदर-सीवान मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम हुई बारिश के बाद सड़क जलमग्न हो गई। सड़क पहले से ही गड्ढे में तब्दील थी, जिस कारण बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर दोपहिया वाहन सवारों के लिए स्थिति काफी जोखिमपूर्ण बन गई है। पानी से भरे गड्ढों के कारण जहां कपड़े गंदे होने की आशंका बनी रहती है, वहीं संतुलन बनाकर वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को धीरे-धीरे और सावधानीपूर्वक गुजरना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- खुले में जलभराव से सड़कें टूट रहींसड़क की स्थिति वाहन चालकों के अनुसार, पुलिया निर्माण को लेकर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर भी फिसलन बढ़ गई है, जिस...