सीवान, मार्च 12 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड स्थित सद्भाव मंडप में बुधवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे महिला व पुरुष लाभुकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिसे सुनकर प्रखंडकर्मियों ने आवेदन एकत्रित किए। शिविर में खातों में सुधार, पेंशन स्कीम माइग्रेशन, जीवन प्रमाणीकरण, लंबित पेंशन भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना तथा बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना से संबंधित आवेदन भी लिए गए। कर्मियों ने बताया कि कई लाभुक फिंगर या आई स्कैन नहीं हो पाने के कारण पेंशन से वंचित हो जाते हैं,...