सीवान, अप्रैल 25 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को पीएम सूर्यघर योजना के तहत बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए सोलर पैनल स्थापना को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं से आवेदन लिए गए और उन्हें योजना की प्रक्रिया व लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सौर ऊर्जा भविष्य की जरूरत है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक रूप से भी लाभकारी है। योजना के तहत 1 किलोवाट से 3 किलोवाट तक के सोलर संयंत्र पर 30 हजार से 78 हजार रुपये तक की सरकारी सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही उपभोक्ता अपनी छत पर सोलर प्लांट लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकते हैं। मौके पर उपस्थित हुसैनगंज जेई ने उपभोक्ताओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.