सीवान, जनवरी 23 -- हुसैनगंज (सीवान), एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पटाखा बनाने के दौरान हुए तेज विस्फोट में एक युवक की मौत हो गयी। विस्फोट में मरने वाला युवक मुतूर्जा मंसूरी बताया गया है। विस्फोट इतना तेज था कि करकटनुमा कमरा पूरी तरह जमींदोज हो गया और मौके पर मौजूद युवक का शरीर क्षत - विक्षत हो गया। वहीं, बाद में इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। बताया गया है कि मुर्तुजा मंसूरी पेशे से आतिशबाज था। शादी समारोह सहित अन्य आयोजनों पर घर पर ही बनाए गए पटाखों को फोड़ता था। इधर गुरुवार की सुबह वह अपने घर के पिछले हिस्से में बने करकटनुमा कमरे में पटाखा बना रहा था। इस दौरान अचानक पटाखे फटने से तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि पूरा गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.