सीवान, अप्रैल 10 -- (हुसैनगंज से खुर्शीद आलम)। प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने के कारण पंचायतों में चल रहे विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। इस हड़ताल का सीधा असर गांव से लेकर अंचल स्तर तक देखने को मिल रहा है, जिससे आम जनता के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बता दें कि बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर पंचायत सचिवों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी प्रमुख मांगों में गृह जिले में पदस्थापना, ग्रेड पे में वृद्धि, यात्रा भत्ता, तथा 56 वर्ष की उम्र सीमा पर प्रमोशन की बाध्यता समाप्त करना शामिल है। हड़ताल के कारण ग्राम पंचायतों में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, पेंशन से जुड़े कार्य पूरी तरह बंद पड़े हैं। इसके अलावा मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.