सीवान, फरवरी 7 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड परिसर में बीते 5 फरवरी को सीवान जिला अंतर्गत सभी ग्राम/नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लब के संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार यादव ने की। बैठक में पंचायत खेल क्लब के गठन व संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक पंचायत के अंतर्गत एक खेल क्लब का गठन किया जाएगा, जिसमें 17 प्राथमिकता वाले खेल को बढ़ावा देने की प्राथमिकता होगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि खेल क्लब के माध्यम से छोटे ग्रामीण इलाकों के बच्चों को प्रखंड एवं जिला स्तर तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे खेल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.