सीवान, अप्रैल 20 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्वी हरिहांस, बड़रम, नवलपुर, रामपुर और हसनपुरवा समेत कई गांवों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। विभिन्न मार्गों से गुजरती ये यात्राएं खोदाई बारी पहुंचीं, जहां सभी जत्थों का संगम हुआ। इसके बाद एकजुट होकर जुलूस नगर पंचायत गोपालपुर पहुंचा। शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं के बीच शर्बत और मिठाइयों का वितरण किया गया। वहीं बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में शिक्षा, समानता और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.