सीवान, मार्च 26 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के बड़रम स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय इन दिनों गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से जूझ रहा है। गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यालय में भोजन लकड़ी के चूल्हे पर तैयार किया जा रहा है, जिससे छात्राओं और शिक्षकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने में जहां अधिक समय लग रहा है, वहीं उससे निकलने वाला धुआं विद्यालय परिसर में फैलकर कक्षा-कक्षों और छात्रावास के कमरों तक पहुंच रहा है। धुएं के कारण छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई में बाधा उत्पन्न हो रही है और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। विद्यालय में करीब 50 छात्राएं आवासीय रूप से रहकर पढ़ाई करती हैं, लेकिन बीते 20 दिनों में लगभग 25 छात्राएं विभिन्न कारणों का हवाला देकर घर लौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.