हुसैनगंज में अधूरी सड़क निर्माण बना परेशानी, गड्ढे दे रहे हादसों को दावत
सीवान, जून 8 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। सीवान-आंदर मुख्य मार्ग पर हुसैनगंज चट्टी के मुख्य चौराहे के समीप सड़क निर्माण कार्य अधूरा रहने से स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क की ढलाई हुए करीब तीन माह बीत जाने के बावजूद मार्ग के दोनों किनारों पर फुटपाथ एवं पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य पूरा नहीं हो सका है।
स्थानीय समस्याएँ स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के बाद मार्ग की ऊंचाई बढ़ गई है, जबकि पूर्वी दिशा में अब तक फुटपाथ का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे सड़क किनारे गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा हो रहा है। जलजमाव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। कई बार वाहन साइड देने के दौरान गड्ढों में फंस चुके हैं। वहीं पश्चिमी दिशा में लगाए गए पेवर ब्लॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.