सीवान, मार्च 29 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। हुसैनगंज बाजार से सटे गड़ार गांव में गुरुवार की शाम गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद में भीम साह नामक युवक ने पंकज यादव पर गोली चला दी। गोली पंकज यादव के बाएं पैर में लगी है। वह फाजिलपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना में गड़ार निवासी संजय यादव भी चाकू लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीवान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार पंकज यादव की स्थिति खतरे से बाहर है। बताया जाता है कि कुछ युवकों के बीच नशे के कारोबार के लेनदेन को लेकर पहले मारपीट हुई, जो बाद में हिंसक रूप लेती गई और गोली चलने की नौबत आ गई। घटना शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है।गोली...