सीवान, अप्रैल 30 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के खानपुर खैरांटी, पश्चिमी हरिहांस समेत कई पंचायतों में नल-जल योजना वर्षों से ठप पड़ी है। कहीं वेल खराब है तो कहीं सोलर पंप बंद पड़ा है, वहीं कई जगहों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति पूरी तरह बाधित है। इसके कारण ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है और भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है।
पानी की आपूर्ति की स्थिति खानपुर खैरांटी पंचायत के वार्ड संख्या 1, 3, 4, 5 एवं 6 में पिछले एक वर्ष से नल का जल नहीं मिल रहा है। 25 हजार गैलन क्षमता वाले जलमीनार से सप्लाई बाधित रहने के कारण हजारों लोग स्वच्छ पानी से वंचित हैं। पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज होने से जलापूर्ति संभव नहीं हो पा रही है। मजबूरी में ग्रामीणों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है या फिर आर्सेनिक युक्त चापा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.