सीवान, अप्रैल 16 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड परिसर में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार दोपहर अंचल कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक विवेक मिश्रा की बाइक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। घटना उस समय हुई जब वे रोज की तरह गार्ड रूम के सामने बाइक खड़ी कर अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। कुछ देर बाद एक सहकर्मी ने उन्हें बाइक गायब होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर बाइक नहीं मिली। काफी खोजबीन के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। गौरतलब है कि प्रखंड परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले एक वर्ष से खराब पड़े हैं, जिससे चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हो पा रहा है। इस दौरान परिसर से चार से अधिक बाइक चोरी हो चुकी हैं। बीते 30 मार्च को भी चोरी के प्रयास में एक चोर को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.