सीवान, मार्च 18 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। आंदर-सीवान मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य के कारण हुसैनगंज चट्टी पर दिनभर भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। निर्माण कार्य के तहत पहले पश्चिम दिशा में करीब साढ़े तीन मीटर सड़क की ढलाई की जा रही है। इसके बाद 10-12 दिन में इसके सूखने पर उस हिस्से को खोलकर दूसरी तरफ ढलाई की जाएगी। इस दौरान पूर्व दिशा में बची संकरी सड़क से ही हल्के व भारी दोनों प्रकार के वाहन गुजर रहे हैं। सड़क की कम चौड़ाई के कारण आमने-सामने से आने वाले वाहनों को क्रॉस करने में काफी दिक्कत हो रही है, जिससे बार-बार जाम लग जा रहा है। कई बार वाहन चालकों के बीच कहासुनी की स्थिति भी बन रही है। निर्माण कार्य में लगे कर्मियों के अनुसार इस समस्या की सूचना हुसैनगंज थाना को दी गई है, लेकिन थाना महज कुछ दूरी पर होने के बावजूद जाम हटाने के लि...