सीवान, जून 19 -- खुर्शीद आलम हुसैनगंज। ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को प्रखण्ड कार्यालय हुसैनगंज के अंतर्गत रसूलपुर एवं छपिया बुजुर्ग में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं, राशन कार्ड, पेंशन, दाखिल-खारिज और प्रमाणपत्रों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। प्रशासन की इस अनूठी पहल से वर्षों और महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। महादलित टोलों से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक इस शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। प्रखंड प्रशासन के अनुसार मंगलवार को रसूलपुर पंचायत में 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 33 का निष्पादन किया गया तथा 9 मामले लंबित हैं। वहीं छपिया बुजुर्ग पंचायत में 59 आव...