सुल्तानपुर, जून 21 -- गोसाईगंज,सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज इनायतपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने तीन घर को निशाना बनाया। यहां से चोर एक घर से लाखों का आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गए। चोरों को दो घर में सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अखंड देव मिश्रा ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच पड़ताल की है। थाना क्षेत्र हुसैनगंज इनायतपुर निवासी तोयब कोटेदार पुत्र वकील के घर में शनिवार मध्यरात्रि को अज्ञात चोर पीछे के रास्ते घुस आए। यहां चार महिलाओं का लाखों का नगदी और आभूषण चोरी कर लिया। गांव के नियाज अहमद पुत्र अकील अहमद और निजामुद्दीन उर्फ निक्कू पुत्र फरीद अहमद के घर मे भी चोरी का प्रयास हुआ। यह भी पढ़ें- हुसैनगंज इनायतपुर गांव में एक घर में लाखों की चोरी,दो घरों में प्रयास यहां ...