सीवान, मई 21 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के हुसेना बंगरा गांव में मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब धंधेबाजों के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। छापेमारी का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक सोहन मिश्रा ने दल-बल के साथ किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहा। वही पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 10 पेटी विदेशी शराब जब्त कर थाना लाया, जहां उसकी गिनती एवं जांच की गई। जब्त शराब में उत्तर प्रदेश निर्मित 180 एमएल के 240 पीस ऑफिसर चॉइस तथा 234 पीस 8 पीएम विदेशी शराब शामिल है। पुलिस ने बरामद शराब के आधार पर जब्ती सूची तैयार करते हुए उक्त गांव के एक नामजद शराब धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार शराब तस्कर की...