फतेहपुर, अप्रैल 5 -- हुसैनगंज।भाजपा मंडल की नवनिर्वाचित कार्य समिति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंडल अध्यक्ष श्रीकांत अवस्थी की कार्यशैली से नाराज सात सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने आरोप लगाया कि नई कमेटी में पुराने व सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है, जबकि करीब 95 फीसदी ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जो पहले समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं। सदस्यों का कहना है कि यह निर्णय पार्टी की विचारधारा के विपरीत है और इससे संगठन को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने मंडल अध्यक्ष पर गैर-लोकतांत्रिक व स्वार्थपूर्ण कार्यशैली अपनाने का भी आरोप लगाया। इस्तीफा देने वालों में बूथ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, संतोष, वीरेंद्र, सेक्टर संयोजक अरुण बाजपेई, रोहित, राजेश पाल व सोशल मीडिया प्रभारी धनंजय बाजपेई शामिल हैं...