सीवान, अप्रैल 10 -- (गोपालपुर से खुर्शीद आलम )। प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी हरिहंस और चांप पैक्स में आगामी 20 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए चार तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 17 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया। जानकारी के अनुसार, पश्चिमी हरिहंस पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए गुड्डू सिंह और राजदेव यादव ने नामांकन किया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए तीन महिला सहित कुल 10 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। दूसरी ओर चांप पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार सिन्हा एवं कामेश्वर साह ने नामांकन किया, जबकि सदस्य पद के लिए दो महिला सहित सात प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राहुल कुमार ने बताया कि नामांकन के बाद 10 व 11 अप्रैल को नामांक...