हुल्का मंदिरों में उमड़ी रही भीड़, ग्रामीण भी पहुंचे
मुरादाबाद, मार्च 17 -- हुल्का माता मंदिर पर मंगलवार को भी खूब भीड़ रही। आज अधिकांश ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालुओं ने कपूर कंपनी और गागन स्थित माता के भवन में शीतला माता की पूजा की। बासी भोजन का भोग लगाया। बच्चों का मुंडन कराया और मंदिर में ही प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को तेरस रही। इस पर गागन स्थित हुल्का एवं कपूर कंपनी स्थित हुल्का माता मंदिरों पर सुबह से ही ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालु पहुंच गए। उन्होंने कतारबद्ध होकर माता शीतला के दर्शन किये। बासी भोजन का भोग लगाया और नारियल, चुनरी, लौंग, कौड़ी आदि का प्रसाद चढ़ाया। मंदिर परिसर में ही भोजन ग्रहण किया। बच्चों के मुंडन करवाए। दोनों मंदिरों पर दूर तक मेला सजा। आज बुधवार को मेले को विश्राम दिया जाएगा। व्यवस्था में रामानंद, सुनील, भोले, बीएन गोस्वामी, नवीन गोस्वामी, आदर्श ऊषा गोस्वामी, अतुल ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.