जहानाबाद, अप्रैल 13 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में सोमवार को एएनएम, जीएनएम, सीएचओ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की समीक्षा बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. चन्द्रशेखर प्रकाश ने की और यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह बैठक राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, निर्धारित मानकों के अनुपालन तथा आवश्यक सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से लेबर रूम सेवाओं को सुदृढ़ करने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में पिरामल फाउंडेशन की ओर से राज्य मेंटर एवं एक्सटर्नल असेसर डॉ. प्रियंका ने एनक्यूएएस के विभिन्न पहल...