जहानाबाद, अप्रैल 18 -- हुलासगंज, निज संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आशा फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान विशेष रूप से 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों को दिए जा रहे एचपीवी टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। इस क्रम में कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों की आशा कार्यकर्ताओं को कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही सभी आशा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। बताया गया कि हुलासगंज क्षेत्र में अब तक लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 16 प्रतिशत ही टीकाकरण हो सका है, जिसे अत्यंत चिंताजनक माना गया। प्रभारी च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.