जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हुलासगंज के नेतृत्व में चल रहे पल्स पोलियो अभियान के तृतीय दिवस का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अभियान के तहत कुल 33 स्थिर टीमें तथा 06 मोबाइल एवं ट्रांजिट टीमें सक्रिय रूप से कार्यरत रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों की सतत मेहनत और समन्वय के परिणामस्वरूप तृतीय दिवस की कार्य समाप्ति तक कुल 3213 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को दवा पिलाने पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रह जाए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चंद्रशेखर प्रकाश ने अभियान से जुड़े सभी कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह अभियान अत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.