जहानाबाद, फरवरी 16 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी से संचालित एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान के तहत सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने व्यापक स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई। अभियान के दौरान करीब 6000 लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा दी गई और उन्हें इसके महत्व के बारे में जागरूक भी किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर दवा लेने से इससे बचाव संभव है। लोगों से अपील की गई कि वे दवा अवश्य लें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम की समीक्षा के लिए संध्याकालीन बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.