जहानाबाद, फरवरी 11 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय हुलासगंज में रौशन कुमार मंडल महामंत्री की अध्यक्षता में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार रखें। जिसमें भाजपा जिला पंचायती प्रकोष्ठ संयोजक रविकांत रंजन जी ने कहा कि (समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहंुचाना) है, जिसे वे "हर हाथ को काम, हर खेत को पानी" के रूप में भी समझाते थे। उनका प्रसिद्ध वैचारिक सिद्धांत एकात्म मानववाद है, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को प्राथमिकता देता है। मंडल मंत्री चंदन कुमार ,पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक ,जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विभास कुमार विभूति एवं निलेश जी आदि कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.