जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- हुलासगंज, निज संवाददाता लग्न को देखते हुए हुलासगंज पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान में तेजी लायी गयी है। थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि हुलासगंज स्थित 23 माईल चौराहे पर मुकम्मल रूप से वाहन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वाहनों की संख्या काफी अधिक बढ़ जाने के कारण शराब के कारोबारी भी इसका लाभ लेना चाहते हैं तथा बारात की गाड़ी के रूप में शराब के कारोबार का अंजाम दे सकते हैं। इसको लेकर हुलासगंज पुलिस द्वारा लग्न में आने जाने वाले सभी वाहनों की जांच मुस्तैदी से की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...