जहानाबाद, मई 7 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रखंड हुलासगंज अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चिरी एवं सुल्तानपुर में स्टेट लेवल के तहत बाह्य मूल्यांकन हुआ।
बाह्य मूल्यांकन प्रक्रिया राज्य स्तरीय बाह्य टीम ने दोनों आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का गहन निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का व्यापक आकलन किया। इस दौरान ओपीडी सेवाएं, प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, दवा भंडारण, संक्रमण नियंत्रण, बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, रिकॉर्ड संधारण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग तथा मरीज संतुष्टि सहित सभी 12 मानकों की बारीकी से जांच की गई। टीम द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों एवं साक्ष्यों का भौतिक सत्यापन भी किया गया, जिससे सेवाओं की पारदर्शिता औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.