रामपुर, मार्च 5 -- रामपुर। रंग, उमंग और उल्लास होली का पर्व जिले में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली गीतों और डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। दिनभर युवा रंगों से सराबोर दिखे। कई स्थानों पर मटकी तोड़ने की परंपरा हुई। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही गुझिया व अन्य पकवानों का आनंद उठाया। जिले में होली का पर्व बुधवार को मनाया गया। सुबह से ही रंगों से सराबोर युवाओं की टोलियां मोहल्लों में भ्रमण करने लगी। सड़क से निकले लोगों पर बच्चों ने पिचकारी से रंग डालकर खुशी मनाई। महिलाएं भी होली खेलने में पीछे नहीं रहीं। महिलाओं की टोलियों ने अपने-अपने मोहल्लों के घरों में पहुंचकर अबीर-गुलाल लगाया। बाइकों पर सवार युवा पूरे दिन शहर को भ्रमण कर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते रहे। जगह-जगह डीजे की धु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.