हुरदा को प्रखंड बनाने की मांग
सिमडेगा, अगस्त 20 -- बानो, प्रतिनिधि। हुरदा को प्रखंड का दर्जा देने की पुरानी मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। मांग को लेकर गठित हुरदा को प्रखंड बनाओ मंच ने सरकार से जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की है। मंच के पदाधिकारियों कि कहना है कि यदि बरसात के बाद भी मांग पर कोई पहल नहीं हुई, तो ग्रामीण आंदोलन तेज करते हुए सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे। समाजसेवी गुरुदत्त ने कहा कि हुरदा को प्रखंड बनाने की मांग करीब 20 वर्षों से की जा रही है। समय-समय पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की ओर से इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हुई। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भी हुरदा को प्रखंड बनाने की मांग प्रमुख चुनावी मुद्दों में शामिल रही थी। अब ग्रामीण चाहते हैं कि जनप्रतिनिधि और सरकार इस मांग को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.