मथुरा, फरवरी 19 -- ठाकुर दाऊजी महाराज मंदिर में हुरंगा इस वर्ष 5 मार्च को मंदिर के प्रांगण में होगा। हुरंगा की तैयारियों को लेकर मंदिर कमेटी ने व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं, लेकिन प्रशासन की उदासीनता से सेवायतों और नगरवासियों में रोष व्याप्त है। थाना परिसर में हुरंगा की तैयारियों को लेकर बुलाई गई दो बैठकों में संबंधित विभागों का कोई भी अधिकारी शामिल नहीं हुआ। केवल बिजली विभाग के एसडीओ प्रकाश सिंह ने बैठक में पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभानी शुरू की है। मंदिर सेवायत एवं भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष तारक नाथ पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन का ध्यान केवल बरसाना और वृंदावन की ओर है। बलदेव को नजरअंदाज किया जा रहा है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई बड़ी बैठक नहीं बुलाई गई, जिससे समस्याओं का समाधान हो सके। किशोरी पांडेय और विष्णु वैध ने कहा कि हुरंगा की व...