मथुरा, फरवरी 24 -- ठाकुर दाऊजी महाराज मंदिर कमेटी ने मंदिर प्रांगण में सेवायतों की बैठक कराई। इसमें हुरंगा की भव्यता एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। बैठक में कस्बा इंचार्ज मिथलेश उपाध्याय ने आयोजन को सुव्यवस्थित व सुरक्षित बनाने के जरुरी बिंदुओं पर विचार रखे। मंदिर प्रबंधक कुंवर पाल सिंह तोमर ने बताया कि व्यवस्थाएं बेहतर बनाने को सेवायतों से सुझाव लिए हैं। जगमोहन के बरामदे में सेवायत परिवारों की महिला एवं रिश्तेदार रहेंगे। प्रथम मंजिल दर्शकों, दूसरी मंजिल अधिकारियों तथा जगमोहन की छत पर संतों की व्यवस्था रहेगी। कस्बा इंचार्ज ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी निगरानी करेगा। मंदिर में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात होंगे। सेवायत व कर्मचारियों के लिए पास बनेंगे, वीआईपी वाहन मंदिर की पार्किंग में रोके जाएंगे एवं दर्शकों के साथ किसी भी प्रकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.