मेरठ, मई 21 -- मेरठ । हापुड़ रोड बिजली बंबा बाईपास से जुड़े इलाके हुमायूनगर-जाकिर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर फुंकने से इलाके में तीन दिन से बिजली आपू्र्ति ठप है। भीषण गर्मी मे लोग परेशान है। इन्वर्टर तक फेल है। दिन ही नहीं रात में भी लोग ठीक से सो नहीं पा रहे। पानी की बूंद-बूंद के लिए लोग तरस रहे है। इधर, गंगानगर-2 बिजलीघर में वायरिंग में आग लगने से रात से बिजली आपूर्ति बाधित है। किला रोड, इस्लामाबाद इलाके में भी बिजली संकट से लोग जूझ रहे है। जाकिर कॉलोनी इलाके से फैय्याज अहमद एवं आदिल कस्सार ने बताया कि पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है। यह भी पढ़ें- बायपास में ट्रांसफार्मर फुंकने से आधी बस्ती परेशान , लोगों ने किया प्रदर्शन इसे बदला नहीं जा रहा है। कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर से एवं ऊपर खंभे से तार हटाकर कनेक्ट खत्म कर दिया। क्षेत्री...